बिहार

CSBC ने जारी किया सिपाही परीक्षा टाइमटेबल, उम्मीदवार करें तैयारी तेज

Dolly
12 Jun 2025 8:52 PM IST
CSBC ने जारी किया सिपाही परीक्षा टाइमटेबल, उम्मीदवार करें तैयारी तेज
x
Bihar बिहार : केन्द्रीय चयन पर्षद ने बिहार पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा की तारीख की घोषणा कर दी है। 06 चरणों में आयोजित की जाने वाली परीक्षा यह परीक्षा 16 जुलाई से शुरू होकर 03अगस्त तको ख़त्म होगी।
केन्द्रीय चयन पर्षद ने इसको लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली है। केन्द्रीय चयन पर्षद ने इससे संबंधित सूचना आज अपने वेबसाइट पर प्रकाशित किया है। केन्द्रीय चयन पर्षद के अनुसार इस परीक्षा में 17,06,628 आवेदकों ने ऑनलाइन आवेदन हेतु रजिस्ट्रेशन किया, जिसमें 10,947 आवेदन अपूर्ण थे और 20,940 आवेदकों ने अपना आवेदन स्वयं रद्द कर लिया। ऑनलाइन आवेदन पत्रों में त्रुटि होने के कारण 1,155 आवेदनों को अस्वीकृत करते हुए सूची पर्षद की वेबसाइट पर 06 जून को प्रकाशित किया गया था। इस परीक्षा के वैध अभ्यर्थियों की संख्या 16,73,586 है, जिन्हें प्रवेश पत्र निर्गत किया जाएगा। प्रत्येक तिथि में लगभग 2.5 लाख से 3 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। प
रीक्षा राज्य के 38 जिला मुख्यालयों में 627 केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। बिहार पुलिस की लिखित परीक्षा होने से पहले पुलिस मुख्यालय और राज्य सरकार इसके लिए व्यापक तैयारी कर रही हैं। राज्य प्रशासन के वरीयतम स्तर से उपयुक्त समय पर सभी जिला पदाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक कर उन्हें कड़ाई से स्वच्छ परीक्षा हो इसके लिए उन्हें मार्गदर्शन किया जाएगा। परीक्षा के सुचारू एवं कदाचारमुक्त संचालन के लिए राज्य सरकार जिला पदाधिकारी को एग्जाम कोर्डिनेटर और जिला पुलिस अधीक्षक को एग्जाम को- कोर्डिनेटर का नाम दिया है। राज्य के साईबर थाना एवं आर्थिक अपराध इकाई के स्तर से सोशल मीडिया आदि पर परीक्षा से संबंधित निगरानी की जा रही है और संदिग्ध बातों अथवा व्यक्तियों पर भी नजर रखी जा रही है।
स्थानीय पुलिस परीक्षा और परीक्षा से पूर्व हॉस्टल, लॉज, कोचिंग सेन्टर एवं इसी प्रकार के अन्य संस्थान जहाँ अभ्यर्थियों एवं छात्रों आदि का जमावड़ा हो सकता है, पर निगरानी कर रही है। केन्द्रीय चयन पर्षद परीक्षा स्वच्छतापूर्ण और कदाचारमुक्त हो सके इसके लिए केन्द्रीय चयन पर्षद ने व्यापक व्यवस्थाएँ कर रही हैं। प्रत्येक कक्ष एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी लगाये जाएंगे ताकि कदाचार करने वालों पर कड़ी निगरानी की जा सके। परीक्षा की लाईव फीड केन्द्रीय चयन पर्षद मुख्यालय के नियंत्रण कक्ष में होगी। प्रत्येक कक्ष में जैमर अधिष्ठापित किये जाएंगे जो 5G एवं Wi-fi के सिग्नल को भी जैम करने की क्षमता रखते हैं। साथ ही केन्द्राधीक्षकों से सीधे संवाद के लिए हॉटलाइन की व्यवस्था भी की जाएगी।
Next Story