बिहार

आईसीसीआई बैंक से अपराधियों ने 14 लाख रूपये लूटकर हुए फरार

Admin Delhi 1
19 Sept 2022 4:14 PM IST
आईसीसीआई बैंक से अपराधियों ने 14 लाख रूपये लूटकर हुए फरार
x

सिटी क्राइम न्यूज़: बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने सोमवार को आईसीसीआई बैंक से करीब 14 लाख रूपये लूट लिये। पुलिस उपाधीक्षक (नगर) रामनरेश पासवान ने यहां बताया कि तीन की संख्या में अपराधियों ने गोबरसही चौक स्थित आईसीसीआई बैंक की शाखा में धावा बोला। इसके बाद अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर बैंक के कर्मचारियों और ग्राहकों को कब्जे में ले लिया। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि अपराधी बैंक से करीब 14 लाख रूपये लूटकर फरार हो गये। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Next Story