बिहार

अपराधियों ने शख्स पर की अंधाधुंध फायरिंग, हालत गंभीर

Admin4
9 Sep 2023 12:16 PM GMT
अपराधियों ने शख्स पर की अंधाधुंध फायरिंग, हालत गंभीर
x
पटना। पटना से जहां सिटी इलाके में बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक शख्स पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। घायल शख्स को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है क़ी शख्स का बीती रात कुछ युवको से झगड़ा झंझट हुआ था जिसके बाद अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।
मामला पटना सिटी क्षेत्र के आलमगंज थाना अंतर्गत सादिकपुर का बताया जा रहा है जहां मोहम्मद शानू को अपराधियों ने तीन गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। जानकारी मिल रही है कि बीती रात किसी से बात विवाद हुआ जिसमें झंझट झंझट की नौबत उत्पन्न हुई थी। मोहम्मद सानू के मां ने बताया कि सुबह ही घर से तैयार होकर निकला था दफ्तरी का काम करता था गोरखपुर में वह जाने के लिए तैयार ही था वह घर से निकला था उसके बाद मुझे पता चला कि किसी ने उसे गोली मार दिया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर अपना आक्रोश निकाला है।
Next Story