बिहार
Crime: मामूली विवाद में छोटे भाई ने किया बड़े भाई की हत्या
Sanjna Verma
28 July 2024 3:11 PM IST

x
रोहतास Rohtas: बिहार के रोहतास जिले में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां Saturday को आपसी विवाद में एक शख्स ने अपने बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
अस्पताल में मौत
जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के कच्छवां थानाक्षेत्र के कैथी गांव की है। मृतक की पहचान कच्छवां कैथी गांव निवासी राजेश राम (35) के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि कछवां वार्ड 09 निवासी अनिल राम का उसके बड़े भाई राजेश राम के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद अनिल ने राजेश पर ईंट पत्थर से हमला कर दिया, जिससे राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल राजेश को परिजनों ने नासरीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उसे सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इसी बीच इलाज के दौरान राजेश राम की मौत हो गई।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर postmartem के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित भाई अनिल राम को झाखड़ बीघा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
Tagsबिहारमामूली विवादछोटेभाईबड़ेहत्या BiharMinor disputeyounger brotherelder brothermurderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





