बिहार

Crime: गवाही से पहले ताबड़तोड़ फायरिंग कर महिला की हत्या

Sanjna Verma
2 July 2024 6:36 PM IST
Crime: गवाही से पहले ताबड़तोड़ फायरिंग कर महिला की हत्या
x
Nawada नवादा: बिहार के नवादा में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है, जिसमें में कार सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला कर इस घटना को अंजाम दिया है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को postmartem के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। हत्या की इस घटना के बाद नवादा पुलिस की नींद उड़ गई है।
सूचना के अनुसार, यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उड़सा गांव के समीप बीती रात की है। जहां से महिला bike से अपने जेठ के साथ घर जा रही थी। रास्ते में कार सवार बदमाशों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। महिला का जेठ किसी तरह वहां से जान बचाकर भाग गया, परंतु महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतिका की पहचान वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी स्वर्गीय विवेकानंद प्रसाद की पत्नी ममता कुमारी के रूप में हुई है।
घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि पहले से परिवार में आपसी झगड़ा और जमीन विवाद चला आ रहा था। उसी को लेकर वर्ष 2018 में मृतका के पति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस वक्त उन्हें अपराधियों ने 18 गोलियां मारी थी। इसी मामले में 3 जुलाई को अदालत में ममता की गवाही भी थी, लेकिन गवाही से पहले ही अपराधियों ने महिला की हत्या कर दी। इस मामले में थाना प्रभारी विजय कुमार ने कहा कि यह हत्या पुराने विवाद को लेकर की गई है। police इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
Next Story