बिहार

विपक्षी महाबैठक में तकरार, AAP का आरोप

Rounak Dey
23 Jun 2023 5:13 PM GMT
विपक्षी महाबैठक में तकरार, AAP का आरोप
x

पटना | हुई विपक्षी दलों की महाबैठक संपन्न हो गई है। इसमें कई राज्यों के मुख्यमंत्री और विपक्ष के प्रमुख राजनीतिक दलों के सभी राजनेता मौजूद रहे। महाबैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यसभा सांसद संजय सिंह और राघव चड्ढा शामिल हुए। वहीं अब आम आदमी पार्टी की ओर से महाबैठक को लेकर प्रतिक्रिया सामने आ गई है।

बता दें कि आम आदमी पार्टी की ओर से कहा गया है कि केंद्र सरकार द्वारा राजधानी के लिए लाए गए अध्यादेश के मुद्दे पर कांग्रेस का रूख साफ नहीं है। आप की ओर से कहा गया है कि यदि कांग्रेस अध्यादेश की निंदा नहीं करती है तो आम आदमी पार्टी के लिए आगामी बैठकों में भाग लेना मुश्किल होगा।

Next Story