बिहार

छेड़खानी का विरोध करने पर हुई विवाद, घटना में 5 लोग जख्मी

Rani Sahu
13 Nov 2022 1:11 PM GMT
छेड़खानी का विरोध करने पर हुई विवाद, घटना में 5 लोग जख्मी
x
समस्तीपुर के नगर थाना क्षेत्र के धर्मपुर वार्ड 2 मोहल्ला में रविवार को एक लड़की से की गई छेड़खानी के बाद दो गुटों में मारपीट हो गई। मारपीट की इस घटना में 5 लोग जख्मी हो गए। जख्मी लोगों में छोटू कुमार, दीपक कुमार, अमन कुमार ,राहुल कुमार , व विक्की कुमार शामिल हैं। सभी शहर के धर्मपुर वार्ड 27 के रहने वाले बताए गए हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना नगर पुलिस को दी गई है। घटना की सूचना पर नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ‌
जख्मी ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनके घर की एक लड़की जाकिर हुसैन हॉस्पिटल के पास पढ़ाई करने जाया करती है। जिसके साथ कुछ मनचलों ने छेड़खानी की थी। छात्रा जब वापस घर आई तो इस मामले की जानकारी परिवार के लोगों को दी। जिसके बाद लोगों ने आरोपी युवक से पूछताछ करने गए तो उन लोगों के साथ मारपीट शुरू हो गई। मारपीट की इस घटना में 5 लोग घायल हो गए।
जख्मी ने आरोप लगाते हुए बताया कि मोहम्मद सोहेल व उसके दोस्त ने उनके परिवार के लोगों के अलावा उनके साथ मारपीट की है। नगर थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गोरी ने बताया कि जख्मी लोगों का ध्यान लिया गया है मामले की जांच की जा रही है इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
Next Story