
x
Delhi दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनावों में अनियमितताओं के खिलाफ कांग्रेस 12 नवंबर से प्रदर्शन शुरू करेगी। कांग्रेस सांसद वरुण चौधरी ने यह जानकारी दी। वरुण चौधरी ने कहा कि पार्टी हरियाणा चुनाव में हुई अनियमितताओं के खिलाफ जिला स्तर पर व्यापक प्रदर्शन करने जा रही है। यह अभियान 12 नवंबर से करनाल से शुरू होकर 11 दिसंबर तक चलेगा। वरुण चौधरी ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि इसका समापन पंचकुला में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पार्टी नेताओं की एक बैठक बुलाई गई थी, जिसमें जिलेवार रणनीति तय की गई है।
उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हरियाणा चुनाव में हुई गड़बड़ियों और वोट चोरी के मामलों को तथ्यों के साथ जनता के सामने रखा है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस का यह आंदोलन जनता को जागरूक करने और लोकतंत्र की रक्षा के लिए है। जो अनियमितताएं हुई हैं, उन्हें उजागर करना हमारा कर्तव्य है।"
संसद के शीतकालीन सत्र पर टिप्पणी करते हुए वरुण चौधरी ने कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में पिछले कुछ वर्षों से संसद सत्रों के दिनों की संख्या लगातार घटती जा रही है। उन्होंने कहा, “इतने कम दिनों का शीतकालीन सत्र शायद पहले कभी नहीं हुआ। यह अत्यंत दुखद है कि अब मीडिया को संसद सत्र के दौरान प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाती। सरकार केवल अपने कैमरे के फुटेज जनता को दिखाती है, जिससे सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों की वास्तविक गतिविधियां सामने नहीं आ पातीं। यह लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।”
वहीं, कांग्रेस नेता विनेश फोगाट ने भी राहुल गांधी के अभियान का समर्थन करते हुए कहा कि हरियाणा में वोट चोरी के कई मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जो मुद्दा उठा रहे हैं, वह सिर्फ राजनीति नहीं बल्कि जनता और उनके बच्चों के बेहतर भविष्य से जुड़ा हुआ है। कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता इस जनआंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लेंगे। विनेश फोगाट ने कहा कि राहुल गांधी जिस तरह से ईवीएम और वोट चोरी के मामलों पर जनता के सामने तथ्य रख रहे हैं, वह लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।
इससे पहले, राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर हरियाणा विधानसभा चुनावों में बड़े पैमाने पर चुनावी गड़बड़ियों का आरोप लगाया था। उन्होंने दावा किया कि एक ब्राजीलियाई मॉडल ने हरियाणा चुनाव में 10 मतदान केंद्रों पर अलग-अलग नामों से वोट डाला।
Tagsहरियाणा विधानसभा चुनावकांग्रेसअनियमितताएंवोट चोरीप्रदर्शन अभियानवरुण चौधरीराहुल गांधीविनेश फोगाटजिला स्तर प्रदर्शनकरनालपंचकुलालोकतंत्रशीतकालीन सत्रचुनाव आयोगजनआंदोलनचुनावी गड़बड़ियांजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





