बिहार

कांग्रेस भारत जोड़ो गौरव पदयात्रा पांचवें दिन पहुंचा फारबिसगंज

Shantanu Roy
14 Aug 2022 5:21 PM GMT
कांग्रेस भारत जोड़ो गौरव पदयात्रा पांचवें दिन पहुंचा फारबिसगंज
x
बड़ी खबर
अररिया। अररिया जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से आजादी के 75वें वर्षगांठ के मौके पर शुरू किया गया भारत जोड़ो गौरव पदयात्रा के पांचवे दिन 19 किलोमीटर की पदयात्रा के बाद फारबिसगंज पहुँची।पांचवें दिन की गौरव यात्रा पीरगंज पुल से कुर्साकांटा होते हुए फारबिसगंज तक कुल 19 किलोमीटर की पदयात्रा आमजनों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति प्रेम भाईचारा, एकता, अखंडता को दर्शाते हुए पूरी की गई। इस यात्रा का नेतृत्व जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा द्वारा किया गया। अंतिम चरणों में जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा ने भारत जोड़ो गौरव यात्रा के प्रति अपनी भाव प्रकट करते हुए हर समुदाय के लोगों को साथ चलने की शुभकामनाएं दी।
Next Story