
x
Patna पटना : निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने भ्रष्टाचार पीड़ितों तक पहुंचने के लिए एक नई पहल की है। अब ब्यूरो के अधिकारी जिलों और ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर पीड़ितों से मिलेंगे और उनकी शिकायतें दर्ज करेंगे। इस अभियान की शुरुआत भागलपुर और पूर्णिया से हो रही है। महानिदेशक जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि इससे लोगों को पटना आने की परेशानी से मुक्ति मिलेगी।
भ्रष्टाचार के विरूद्ध निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की लड़ाई में अब नई पहल हुई है। निगरानी ने जिलों और ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रष्टाचार से पीडि़त लोगों के दरवाजे तक जाने का निर्णय लिया है।
निगरानी के वरिष्ठ अधिकारी पीड़ितों से मिलेंगे और उनसे सीधे शिकायत प्राप्त करेंगे और इसके बाद कार्रवाई सुनिश्चित होगी। यह अभियान करीब-करीब सभी जिलों में बारी-बारी से चलेगा। इसकी शुरुआत भागलपुर, पूर्णिया और इसके आसपास के क्षेत्रों से हो रही है।
निगरानी ब्यूरो भ्रष्टाचार के खिलाफ निरंतर ट्रैप केस के अलावा आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने वाले लोक सेवकों के खिलाफ कार्रवाई करता रहा है। निगरानी के महानिदेशक जितेंद्र सिंह गंगवार के अनुसार कई बार लोगों को अपनी शिकायत के लिए पटना तक आना होता है।
Tagsबिहारभ्रष्टाचार शिकायतआसाननिगरानी ब्यूरोशुरूनई पहलBiharcorruption complainteasymonitoring bureaustartednew initiativeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





