बिहार

कॉलेज के छात्र ने की खुदकुशी, पुलिस ने कही ये बात

jantaserishta.com
29 May 2022 9:06 PM IST
कॉलेज के छात्र ने की खुदकुशी, पुलिस ने कही ये बात
x
पढ़े पूरी खबर

गोपालगंज में पॉलिटेक्निक कॉलेज के एक छात्र ने निजी लॉज में फांसी के फंदे से लटकर खुदकुशी कर ली है. घटना विशंभरपुर थाना क्षेत्र के सिपाया पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास की है.

मृतक छात्र का नाम निर्भय सिंह कुशवाहा है और वो मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव का रहने वाला है. उसके पिता का नाम अभय सिंह कुशवाहा है. लाश मिलने की सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने छात्र के शव को कमरे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
मृतक छात्र निर्भय सिंह कुशवाहा सिपाया पॉलिटेक्निक कॉलेज का छात्र था. मृतक छात्र पिछले एक साल से पॉलिटेक्निक कॉलेज में इलेक्ट्रिशियन की पढ़ाई कर रहा था लेकिन देर रात उसका शव निजी लॉज के कमरे में फांसी पर झूलता हुआ पाया गया.
मृतक छात्र के पिता अभय सिंह कुशवाहा का आरोप है कि उनके बेटे के साथ कॉलेज के सीनियर छात्रों ने रैगिंग की थी जिसकी जानकारी छात्र ने फोन पर भी दी थी. पिता के मुताबिक उनके बेटे की परीक्षा मोतिहारी में होने वाली थी.
हालांकि परीक्षा से पहले ही उसके शव को कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया गया. वहीं इस घटना को लेकर विशंभरपुर के थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि मामला आत्महत्या का है.
उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में यह प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है. पुलिस जांच के लिए छात्र के मोबाइल को जब्त किया है. पुलिस कमरे से मिले साक्ष्यों को बरामद कर खुदकुशी के कारणों को जानने में जुटी हुई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story