बिहार

बरबीघा में सरेआम कोचिंग संचालक की गोली मार हत्या

Admin Delhi 1
1 Jun 2023 3:27 PM IST
बरबीघा में सरेआम कोचिंग संचालक की गोली मार हत्या
x

पटना न्यूज: बिहार के शेखपुरा जिले में अज्ञात बंदूकधारियों ने कोचिंग सेंटर के एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। घटना उस समय हुई जब नीलेश कुमार बुधवार की रात बरबीघा स्थित कोचिंग संस्थान से बाइक से घर लौट रहे थे। बरबीघा-महूस रोड पर, उन्हें दो बंदूकधारियों ने रोका, जिन्होंने उनसे उनका हेलमेट उतरवा दिया और उनमें से एक ने उनकी कनपटी पर बिल्कुल नजदीक से गोली मार दी।

जब नीलेश कुमार जमीन पर गिर पड़े तो दूसरे बदमाश ने भी उन्हें चार गोली और मारी और फरार हो गए। नीलेश महुस थाना क्षेत्र के धरमपुरा गांव का रहने वाले थे। जांच शुरू कर दी गई है।

Next Story