
x
BIHAR बिहार: दानापुर रेलमंडल में पाटलिपुत्र एक्सप्रेस से अगवा कोच अटेंडेंट को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि पुलिस को शुक्रवार को सूचना मिली कि हटिया से आने वाली पाटलिपुत्र एक्सप्रेस को बाढ़ अनुमंडल के पास शहरी हॉल्ट और बाढ़ स्टेशन के बीच चेन पुलिंग कर ट्रेन को जबरन रोका गया और एक कोच अटेंडेंट को उतार लिया गया। पुलिस को इसकी खबर मिलते ही बाढ़ और पटना रेल पुलिस के साथ आरपीएफ की टीम सचेत हुई और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बाढ़ (01) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। बाढ़-1 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस कोच अटेंडेंट की सकुशल बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी शुरू कर दी। इसे लेकर सूचना संकलन कर रेलवे जीआरपी के सहयोग से त्वरित छापेमारी की गई, जिसके परिणामस्वरूप इस घटना में शामिल दो लोगों को चिन्हित कर लिया गया।
पुलिस की लगातार दबिश के कारण अपहरणकर्ताओं ने अपहृत कोच अटेंडेंट को मोकामा के आसपास छोड़ दिया। पुलिस ने तत्काल उन्हें सकुशल बरामद कर लिया। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से दो देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, सात गोली का खोखा तथा 22 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। पकड़े गए लोगों से पूछताछ के क्रम में यह बात सामने आई है कि सभी शराब कारोबार से जुड़े रहे हैं। प्रथम दृष्टया यह मामला आपसी विवाद एवं पैसे की लेनदेन का प्रतीत हो रहा है। इस संबंध में बाढ़ थाना में एक मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि पिछले दिनों में इन लोगों ने बड़ी मात्रा में अवैध शराब की खेप मंगवाई है।
Tagsदानापुर रेलमंडलपाटलिपुत्र एक्सप्रेसकोच अटेंडेंटअपहरणमोकामाबाढ़ पुलिसआरपीएफगिरफ्तारदेसी कट्टाअवैध शराबपटनाट्रेन सुरक्षाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





