
x
Bettiah बेतिया। मकर संक्रांति के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार से अपनी समृद्धि यात्रा की शुरुआत महात्मा गांधी की कर्मभूमि पश्चिमी चंपारण से करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री की इस यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी लगभग पूरी कर ली है। पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री अपनी पहली यात्रा पर निकल रहे हैं, जिस कारण इसे खास माना जा रहा है। इस बीच, एनडीए में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने भी आभार यात्रा पर जाने की घोषणा की है। कहा जा रहा है कि चुनाव में हार-जीत की समीक्षा के बाद सभी दल मकर संक्रांति के बाद नए पैंतरे के साथ मैदान में उतरेंगे। बड़ी जीत के बाद एनडीए का हौसला बुलंद है।
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा को लेकर कहा, "बिहार समृद्धि की ओर बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री इससे पहले भी न्याय यात्रा और प्रगति यात्रा कर चुके हैं और अब बिहार को समृद्धि की दिशा में ले जाने के लिए पूरे राज्य का दौरा कर रहे हैं। इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्रा को लेकर पश्चिमी चंपारण जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। बताया गया कि मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा के अंतर्गत पश्चिम चम्पारण जिले को विकास की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री जिले में 153 करोड़ रुपए की लागत से 125 योजनाओं का शिलान्यास तथा 29 करोड़ रुपए की लागत से 36 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान जिले में संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा भी की जाएगी। साथ ही किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से किसान मेला-सह-यांत्रिकीकरण प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके साथ ही वे औद्योगिक क्षेत्र कुमारबाग का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने बताया कि समृद्धि यात्रा को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद किया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की “सुशासन से समृद्धि” की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे पश्चिम चम्पारण के समग्र विकास को नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का पहला चरण 16 जनवरी से शुरू होकर 24 जनवरी तक चलेगी। इस दौरान वह बिहार के 9 जिलों का दौरा करेंगे।
Tagsबेतियापश्चिमी चंपारणबिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमारसमृद्धि यात्राविकास योजनाएंशिलान्यासउद्घाटन153 करोड़125 योजनाएं29 करोड़36 योजनाएंकिसान मेलायांत्रिकीकरण प्रदर्शनीजनसंवाद कार्यक्रमऔद्योगिक क्षेत्र कुमारबागसुशासन से समृद्धिजिला प्रशासनसुरक्षा व्यवस्थाबिहारजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





