
x
Patna पटना। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में कोल्ड स्टोरेज की छत गिरने की घटना में बिहार के तीन श्रमिकों की हुई मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख जताया है। उन्होंने इस घटना को काफी दुखद बताया है। सीएम नीतीश ने इस घटना में बिहार के मृतक श्रमिकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपए अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
सीएम नीतीश कुमार ने बिहार के रहने वाले घायल श्रमिकों के समुचित इलाज की भी व्यवस्था करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। उन्होंने स्थानिक आयुक्त नई दिल्ली को मृत श्रमिकों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव पहुंचाने के लिए सभी समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।
प्रयागराज के फाफामऊ क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया था, जिसमें कोल्ड स्टोरेज की इमारत तेज धमाके के साथ ढह गई। हादसा छत गिरने से हुआ, जिसमें चार श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए थे।
घटना प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर स्थित चंदापुर गांव की थी, जहां एक निजी कोल्ड स्टोरेज अचानक जोरदार धमाके के बाद धराशायी हो गया था। पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार ने बताया था कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं।
उन्होंने बताया था कि इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग घायल हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को तत्काल एंबुलेंस के जरिए स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
प्रशासन के अनुसार, यह कोल्ड स्टोरेज स्थानीय व्यवसायी अंसार अहमद का बताया जा रहा है। शुरुआती जांच में संरचनात्मक लापरवाही की आशंका जताई गई थी। मामले की जांच जिलाधिकारी स्तर पर कराई जा रही है, जबकि पुलिस भी सभी पहलुओं की पड़ताल में जुटी थी। हादसे के बाद प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर यातायात बाधित हो गया, जिससे मलाक हरहर इलाके में लंबा जाम लग गया था।
Tagsप्रयागराजकोल्ड स्टोरेज हादसाबिहार श्रमिकनीतीश कुमारमुख्यमंत्री राहत कोषघायल श्रमिकपार्थिव शरीरफाफामऊचंदापुरयूपी हाईवेstructural negligenceराहत एवं बचावजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





