बिहार

Bihar: पिंक बसों को हरी झंडी दिखाएंगे सीएम नीतीश, इन जिलों में महिलाओं को मिलेगी सुरक्षित यात्रा की सुविधा

Kanchan Paikara
16 May 2025 1:19 PM IST
Bihar: पिंक बसों को हरी झंडी दिखाएंगे सीएम नीतीश, इन जिलों में महिलाओं को मिलेगी सुरक्षित यात्रा की सुविधा
x

Biharबिहार: महिला और छात्राओं की सुरक्षित यात्रा के उद्देश्य से शुरू की जाने वाली पिंक बसों को आज सीएम नीतीश हरी झंडी दिखाएंगे. इस प्रोजक्ट के फर्स्ट फेज के तहत आज सेवा शुरू हो जाएंगी. इन पिंक बसों के चलने से महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षित यात्रा का अनुभव होगा. पढ़ें पूरी खबरपरिवहन सचिव संदीप कुमार आर पुडकलकट्टी ने कहा कि पिंक बस सेवा महिलाओं और छात्राओं के लिए है, जिससे उन्हें सफर के दौरान सुरक्षित यात्रा का अहसास हो. पहले चरण में राजधानी पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, दरभंगा और पूर्णिया में पिंक बस सेवा शुरू हो रही है. पिंक बसों का परिचालन बिहार राज्य पथ परिवहन निगम करेगा.

पहले चरण में 20 पिंक सीएनजी मिनी बसें आ चुकी हैं. इनमें से आठ बसे पटना, चार बसें मुजफ्फरपुर और दो-दो बसें भागलपुर, गया, दरभंगा व पूर्णिया में चलेंगी. दूसरे चरण में 80 पिंक बसों को चलाने की योजना है.पिंक बस सेवा में किराया भी बेहद सामान्य रखा गया है, जो 6 रुपये से लेकर 50 रुपये तक है. साथ ही महिलाओं के लिए मासिक पास की सुविधा भी दी जाएगी, जिससे उन्हें रोजाना टिकट खरीदने की जरूरत नहीं होगी. पिंक बसें पूरी तरह CNG पर आधारित हैं. इन बसों का संचालन पूरी तरह महिला ड्राइवर और कंडक्टर द्वारा किया जाएगा.

Next Story