
x
पटना। चार दिवसीय लोक आस्था का पर्व छठ पूजा संपन्न हो चुका है। व्रतियों ने डूबते हुए सूर्य को पानी में खड़े होकर अर्घ्य दिया। इस अवसर पर बिहार के डिप्टी सीएम और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने छठ घाट जाकर भगवान सूर्य को प्रणाम किया। इस अवसर पर इन दोनों नेताओं ने कहा कि छठ मैया की कृपा बिहार के सभी लोगों का बनी रहे।
ताजा अपडेट के अनुसार बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने आज पटना के मीनार घाट पर अपनी बड़ी बहन निशा भारती की सास को छठ व्रत कराया। तेजस्वी यादव ने इस मौके पर कशिश न्यूज़ से बात करते हुए कहा लोक आस्था का महापर्व है छठ। इस त्यौहार में जो मन्नत मांगी जाती है वह पूरा होता है।
हमारे घर पर छठ बड़े धूमधाम से होता था मेरी मां पिछले 40 सालों से इस व्रत को करती आ रही है। पिताजी लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण छठ नहीं हो रहा है। पिताजी जल्द स्वस्थ होंगे और हमारे घर भी छठ पूजा हो मैं यह कामना करता हूं।
राज्य वासियों और देशवासियों के विकास के लिए हम लगातार आगे भी काम करते रहें। छठ पूजा में मैं मेरी कामना है कि जनता हमेशा खुश रहे सब लोगों की मनोकामना छठ मां पूरी करें मैं यह कामना करता हूं। लोगों के दिल दिमाग में नफरत ना हो प्यार हमेशा बना रहे यह मेरी कामना है।
हम केंद्र के सत्ता में आए या नहीं आए हमारी यही कामना है देश हमेशा तरक्की के रास्ते पर रहे। हम सत्ता में रहे या ना रहे राज हित और देश हित में काम करते रहेंगे
आज बक्सर में केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण कर छठ व्रतियों से आशीर्वाद लिया। उन्होंने प्रातः कालीन उदीयमान सूर्य नारायण को अर्घ्य देने के लिए सभी व्रतियों को सहृदय बधाई और शुभकामनाएँ दी।

Admin4
Next Story