
बिहार
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सीएम नीतीश कुमार का संबोधन, जानें क्या कहा
Renuka Sahu
15 Aug 2022 6:11 AM GMT

x
फाइल फोटो
देश में आज स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में झंडोत्तोलन किया। इ
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। देश में आज स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में झंडोत्तोलन किया। इससे पहले नीतीश कुमार ने ट्वीट कर बिहार वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी बिहार वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बाधाई दी।
गांधी मैदान में तिरंगा झंडा फहराने के बाद सीएम ने सबसे पहले देश की आजादी के लिए प्राण गंवाने वाले शहीदों को नमन किया और सेना का अभिनंदन किया। सीएम ने करीब 50 मिनट तक संबोधित किया अपने भाषण में मुख्यमंत्री ने 2005 से अब तक के राज्य सरकार के कार्यकलापों को विस्तार से रखा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में कानून का राज पूरी तरह से स्थापित है। और इसे और मजबूत करने के लिए बिहार सरकार संकल्पित है। जनता को उनका हक और सुरक्षा दिलाने के लिए जनता दरबार शुरू किया गया। राज्य में जनता दरबार कार्यक्रम चलता रहेगा। जंनसंख्या नियंत्रण को लेकर सीएम ने कहा कि इसके लिए किसी प्रतिबंध की आवश्यकता नहीं है। चीन में इसका बुरा असर हुआ। राज्य में शिक्षा का अलख जगाना है। अगर राज्य की बेटियां अच्छे से शिक्षित हो जाएंगी तो जनसंख्या नियंत्रण हो जाएगा। क्योंकि
ल़़ड़कियां बेहतर शिक्षा ले लेती हैं तो प्रजनन दर अपने आप कम हो जाता है। इसके लिए बालिका शिक्षा पर सरकार का विशेष ध्यान है। इसी सोच के साथ राज्य में लड़कियों को इंटर पास करने पर 25 हजार और ग्रेजुएशन करने पर 50 हजार की मदद दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि राज्य में बीपीएससी के अभ्यर्थी को 50 हजार, यूपीएससी के अभ्यर्थी के एक लाख रुपए की सहायता देने की योजना है। राज्य में हर वर्ग के विकास के लिए काम किए जा रहे हैं । उन्होंने बाल विवाह रोकने और शराबबंदी को लागू करने से लिए समाज सुधार अभियान निरंतर चल रहा है। सरकार ने
तलाकशुदा महिलाओं के लिए योजना लाई है। 32 जिलों में छात्रावास बनाए जाएंगे। उन्होनें कहा कि शिक्षकों के नियोजन में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। बिहार पुलिस में महिलाओं को आरक्षण दिया गया है। इस वजह से पुलिस में बिहार में महिला कर्मियों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। इसे आगे भी जारी रखा जाएगा। सीएम ने कहा कि देश को स्वतंत्रता दिलाने में बिहार के लोगों की अहम भूमिका रही। कई महापुरुष इसमें शहीद हो गए। सीएम ने आजादी के लिए शहीद होने वाले सेनानियों को स्वतंत्रता दिवस पर नमन किया।
सीएम ने कहा कि कहीं से भी अधिकतम 5 घंटे में पटना पहुंचने की योजना पर सरकार काम कर रही है इसी के तहत जेपी-गंगा पथ योजना का शुभारंभ किया गया है। गंगा पथ का और भी विस्तान किया जाएगा। इस पथ को पश्चिम में दानापुर के आगे आरा तक ले जाया जाएगा और पूरब में इस पथ को दीदारगंज से आगे बख्तियारपुर तक ले जाया जाएगा। राज्य में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है और पुल-पुलियों का निर्माण कराया जा रहा है ताकि लोगों को कहीं आने जाने में आसानी हो सीएम ने कहा कि पहले पटना पहुंचने के लिए 6 घंटे का लक्ष्य रखा गया था। इसे 5 घंटे करने के लिए सरकार काम कर रही है।
सीएम ने कहा कि राज्य मे समाज सुधार अभियान चलता रहेगा। उन्होंने दोहराया कि शराब बहुत बुरी चीज है। शराब पीने से एक साल में 5.3 प्रतिशत मृत्यु हुई है। यह न सिर्फ पैसा छीन लेती है बल्कि बुद्धि भी हर लेती है। शराब पीने से 200 प्रकार की बीमारियां होती हैं। शराब को लेकर सरकार महात्मा गांधी के विचारों को आगे बढ़ाना चाहती है जिन्होंने शराब को समाज और देश के विकास में बाधक बताया। लोगों की बापू की बातों को समझना चाहिए।
किसानो के लिए सीएम ने कहा कि राज्य में मानसून से इस साल अच्छी बारिश नहीं हुई है। राज्य के कई जिलों में सूखे की स्थिति बन रही है। सरकार इसे लेकर पहले से सचेत है। पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। सरकार लोगों की सहयता करने की तैयारी कर रही है।
Tagsस्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठस्वतंत्रता दिवस 2022सीएम नीतीश कुमारआज का बिहार समाचारआज की हिंदी खबरआज का महत्वपूर्ण बिहार समाचारताजा खबरबिहार लेटेस्ट न्यूज़बिहार न्यूज़जनता से रिश्ता हिंदी न्यूज़हिंदी न्यूज़jantaserishta hindi news75th anniversary of independence dayindependence day 2022CM Nitish Kumartoday's bihar newstoday's hindi newstoday's important bihar newslatest newsbihar latest newsbihar news
Next Story