
x
Patna पटना: बिहार की राजधानी पटना में दुर्गा पूजा की भव्यता देखते ही बन रही है। आज महासप्तमी पर्व के अवसर पर सभी पूजा पंडालों के पट खुल गए।श्रद्धालु बड़ी संख्या में पूजा पंडाल पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन कर रहे हैं। पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालु मां को पुष्पांजलि कर सुख, समृद्धि, शांति और ऐश्वर्य का आशीर्वाद मांग रहे हैं। इस बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी अलग-अलग पूजा पंडालों में पहुंचे और माता की आराधना की।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज महासप्तमी पर्व के अवसर पर श्री श्री दुर्गा पूजा महोत्सव शिव मंदिर खाजपुरा तथा श्री श्री दुर्गा आश्रम शेखपुरा के पंडाल में जाकर मां दुर्गा का दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर समस्त बिहारवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने खाजपुरा स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। इससे पहले मुख्यमंत्री ने उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के सरकारी आवास पर जाकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की एवं महाआरती कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, राज्यसभा सांसद सह जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, विधायक संजीव चौरसिया, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा भी उनके साथ थे।
इधर, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में ठाकुरबाड़ी, जगदेव पथ और बोरिंग रोड में स्थापित मां दुर्गा के भव्य पंडाल का पट खुलने के बाद मातारानी की विधिवत पूजा-अर्चना की और आरती की। उन्होंने कामना की कि माता रानी की कृपा और आशीर्वाद से बिहारवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। उन्होंने बिहार के सभी लोगों को शारदीय नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि दुर्गापूजा को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं। यातायात व्यवस्था में भी तब्दीली की गई है।
Tagsपटनादुर्गा पूजामहासप्तमीपंडालश्रद्धालुनीतीश कुमारसम्राट चौधरीशिव मंदिर खाजपुरादुर्गा आश्रम शेखपुरासुरक्षा प्रबंधआरतीशारदीय नवरात्रिपटना पंडालबिहार।जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





