बिहार

विपक्ष ने सवाल पूछा तो सीएम नीतीश कुमार भड़क गए

Kajal Dubey
14 Dec 2022 7:55 AM GMT
विपक्ष ने सवाल पूछा तो सीएम नीतीश कुमार भड़क गए
x
बिहार विधानसभा में बुधवार को भारी हंगामा हुआ। छपरा में जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत का मुद्दा विपक्ष ने सदन में उठाया तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुस्से से लाल हो गए। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा व अन्य भाजपा विधायकों के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल भी किया। विजय सिन्हा का आरोप है कि इस दौरान उनका माइक बंद कर दिया गया। बता दें, बिहार के छपरा में जहरीली शराब से मरने वालों का आंकड़ा 10 पहुंच गया है। इसी पर भाजपा ने सरकार से पूछा था। वैसे यह पहला मामला नहीं है जब नीतीश कुमार ने गुस्से में आपा खोया हो। देखिए वीडियो
नई दिल्ली: गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद भी सियासी सरगर्मियां तेज हैं। दिल्ली में आज भाजपा संसदीय दल की बैठक हो रही है। इस बैठक में गुजरात चुनावों में ऐतिहासिक विजय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया गया। साथ ही संसद के शीतकालीन सत्र में सरकार की रणनीति और आने वाले चुनावों में मंथन हो रहा है। भाजपा मुख्यालय में हो रही इस बैठक में पार्टी के तमाम बड़े नेता मौजूद हैं। भाजपा संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात की जीत का श्रेय सीआर पाटिल को दिया और कहा कि चुनाव प्रचार में पाटिल और इनकी टीम ने बहुत मेहनत की है। सीआर पाटिल (चंद्रकांत रघुनाथ पाटिल) गुजरात प्रदेश अध्यक्ष हैं। इन्हें मोदी और शाह का विश्वसनीय माना जाता है। गुजरात भाजपा के नेता तो शुरू से इन्हें जीत का क्रेडिट दे रहे थे, लेकिन अब पीएम मोदी ने भी मुहर लगा दी है। सीआर पाटिल ने 2014 का लोकसभा चुनाव गुजरात की नवसारी सीट से जीता था। इसके बाद 2019 लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को 6 लाख 89 हजार 668 वोटों के अंतर से शिकस्त दी थी।
Next Story