बिहार

सेना के ट्रक के खाई में गिरने से 16 जवानों की मौत पर CM नीतीश मर्माहत

Admin4
24 Dec 2022 9:00 AM GMT
सेना के ट्रक के खाई में गिरने से 16 जवानों की मौत पर CM नीतीश मर्माहत
x
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नॉर्थ सिक्किम के जेमा में सेना के ट्रक के खाई में गिरने से 16 जवानों की मौत पर मर्माहत हैं। मुख्यमंत्री ने घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि राष्ट्र इन वीर जवानों की देश सेवा और प्रतिबद्धता के लिए हमेशा आभारी रहेगा। मुख्यमंत्री ने हादसे घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।
Admin4

Admin4

    Next Story