बिहार

CM नीतीश ने दिया 2024 में जीत का मंत्र, कहा- विपक्षी पार्टियां मेरी बात मानेंगी तो पूरे देश में हारेगी BJP

Shantanu Roy
12 Dec 2022 11:45 AM GMT
CM नीतीश ने दिया 2024 में जीत का मंत्र, कहा- विपक्षी पार्टियां मेरी बात मानेंगी तो पूरे देश में हारेगी BJP
x
बड़ी खबर
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार ने कहा कि विपक्ष की सभी पार्टियां यदि एकजुट होकर चुनाव लड़े तो वर्ष 2024 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूरे देश में हारेगी और हम तीसरा फ्रंट नहीं बल्कि मुख्य फ्रंट बनकर सामने आएंगे। नीतीश कुमार ने रविवार को यहां ज्ञान भवन रिपीट ज्ञान भवन में जदयू के राष्ट्रीय अधिवेशन में नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विपक्ष के सभी दलों से 2024 में एकजुट होकर चुनाव लड़ने का आह्वान किया।
कहा कि यदि उनकी बात हर विपक्षी पार्टी मानेंगी तो भाजपा पूरे देश में हारेगी। अभी तीसरे फ्रंट की बात की जा रही है लेकिन हम मुख्य फ्रंट बनकर सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि सभी विपक्ष की पार्टियों के एकजुट होकर लड़ने से 2024 में हमें भारी बहुमत मिलेगी। इसे लेकर सभी पाटिर्यों से बातचीत भी चल रही है। मुख्यमंत्री ने साथ ही यह भी कहा, 'मेरे सुझाव पर यदि विपक्षी पार्टी चले तो भाजपा जरूर हारेगी लेकिन यदि नहीं मानेगी तो इसमें मेरा कोई नुकसान नहीं है।' उन्होंने कहा कि वह अपने स्तर से इसके लिए कोशिश करते रहेंगे।
Next Story