बिहार

सीएम नीतीश ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री के प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Teja
14 Nov 2022 11:38 AM GMT
सीएम नीतीश ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री के प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
x
पटना। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती के अवसर पर नेहरू पथ स्थित नेहरू पार्क, पुनाईचक में आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल फागू चौहान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, सूचना प्रावैधिकी मंत्री मोहम्मद इसराईल मंसूरी, विधान पार्षद मदन मोहन झा, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, पूर्व विधान पार्षद रोजिना नाजिश, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद सिंह सहित राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी पंडित जवाहर लाल नेहरू की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नेहरू पार्क परिसर में 'चम्पा' पौधे का रोपण भी किया । साथ ही सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती - पूजन, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीतों का गायन भी किया गया। वहीँ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मैथिली के प्रसिद्ध साहित्यकार आचार्य सोमदेव के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि आचार्य सोमदेव का निधन मिथिला एवं मैथिली भाषा एवं साहित्य के लिये गहरी क्षति है। उनकी 'पग-पग पोखरि माछ मखान' रचना काफी लोकप्रिय हुई थी। मैथिली कविता संग्रह 'सहसमुखी चौक पर' के लिए उन्हें 2002 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।




न्यूज़ क्रेडिट :- न्यूज़ 4 नेशन

जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।

Next Story