बिहार
BJP MLA सुभाष सिंह के निधन पर CM नीतीश ने जताया शोक, कहा- राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
Shantanu Roy
16 Aug 2022 11:38 AM GMT

x
बड़ी खबर
पटना। भारतीय जनता पार्टी के विधायक और बिहार के पूर्व मंत्री सुभाष सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख व्यक्त किया है। नीतीश ने सुभाष सिंह के बेटे से फोन पर बात की और कहा कि पूरे राजकीय सम्मान के साथ सुभाष सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा। दिवंगत नेता सुभाष सिंह पूर्ववर्ती राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार में सहकारिता मंत्री थे। लंबी बीमारी के चलते उन्हें नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती किया गया था, जहां उन्होंने आज सुबह अंतिम सांस ली। सुभाष सिंह 59 वर्ष के थे।
Next Story