बिहार

पद्मश्री गोदावरी दत्ता की निधन पर CM Nitish ने व्यक्त किया शोक

Sanjna Verma
14 Aug 2024 6:42 PM IST
पद्मश्री गोदावरी दत्ता की निधन पर CM Nitish ने व्यक्त किया शोक
x
पटना Patna: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मधुबनी पेंटिंग की प्रसिद्ध कलाकार पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित गोदावरी दत्ता के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि मूलरूप से दरभंगा निवासी स्व० गोदावरी दत्ता जी ने Madhubani Paintings को देश-विदेश में पहचान दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। उनके निधन से कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।
मुख्यमंत्री ने स्व गोदावरी दत्ता के परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।बता दें कि गोदावरी दत्त का आज दोपहर 12 बजे निधन हो गया। 93 साल की गोदावरी दत्त बीते एक सप्ताह से कोमा में थीं। बताया जाता है कि उनकी किडनी खराब हो गई थी और डॉक्टरों ने जवाब दे दिया हुआ था।
Next Story