बिहार
CM नीतीश ने राष्ट्रमंडल खेल में रजत पदक विजेता संकेत सरगर को दी बधाई, की उज्ज्वल भविष्य की कामना
Shantanu Roy
31 July 2022 11:51 AM GMT

x
बड़ी खबर
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के लिए वेटलिफ्टिंग में पहला रजत पदक जीतने पर संकेत सरगर को बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा कि वेटलिफ्टिंग में संकेत सरगर ने रजत पदक जीतकर भारत के लिए राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार शुरुआत की है। उनकी कड़ी मेहनत, जुनून और द्दढ़ संकल्प ने ही आज उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि वे निरंतर प्रगति के शीर्ष पर पहुंचें और देश का नाम रौशन करते रहें।

Shantanu Roy
Next Story