बिहार
CM नीतीश ने हिमाचल चुनाव में जीत पर कांग्रेस को और मैनपुरी उपचुनाव में जीत पर सपा को दी बधाई
Shantanu Roy
9 Dec 2022 10:48 AM GMT

x
बड़ी खबर
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत मिलने को लेकर कांग्रेस को और उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव में जीत हासिल करने के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) को बृहस्पतिवार को बधाई दी। नीतीश कुमार ने ट्वीट किया ,''हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल करने पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को हार्दिक बधाई।'' उन्होंने कहा, ''उत्तर प्रदेश के मैनपुरी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव की भारी जीत पर उन्हें हार्दिक बधाई।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी को भी बधाई व शुभकामनाएं।'' वहीं मुख्यमंत्री को उम्मीद है कि विपक्ष एकजुट होगा और 2024 के लोकसभा चुनाव में वह भाजपा को हराएगा। हालांकि, कुमार ने बिहार की कुढ़नी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में अपनी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) को भाजपा से मिली हार पर कुछ नहीं कहा।
Next Story