बिहार
सीएम नीतीश ने मुख्यमंत्री आवास में मनाई दिवाली, पूरे परिसर को दीये से सजाया
Shantanu Roy
24 Oct 2022 3:44 PM GMT

x
बड़ी खबर
बिहार। देशभर में दीपावली धूमधाम से मनायी जा रही है। दिवाली के अवसर पर आम लोगों के साथ राजनेताओं भी अपने घरों में दीये जलाते हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी मुख्यमंत्री आवास में दिवाली मनाई और पूरे परिसर में दीप जलाये। दिवाली के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास में खुद ही जगह-जगह दीया जलाकर रखा. इस दौरान पूरा परिसर दीये की रोशनी से जगमग हो उठा। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे भी मौजूद थे।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दीपावली. @NitishKumar @officecmbihar pic.twitter.com/R3rvTvjqz4
— Amitesh/अमितेश (@byamitesh) October 24, 2022
इससे पहले मुख्यमंत्री ने लोगों को दीपावली की शुभकामना भी दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर शुभकामनाएं देते हुए कहा, 'प्रकाश पर्व दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रकाश पर्व दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह अंधेरे से उजाले का संकल्प एवं प्रकाश का महापर्व है। दीपावली को पारस्परिक सौहार्द्र, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं।
Next Story