बिहार

सीएम नीतीश ने डीजीपी को लगाया फोन, जन समस्याओं का ऑन द स्पॉट कर रहे निराकरण

Admin2
6 Jun 2022 11:28 AM GMT
सीएम नीतीश ने डीजीपी को लगाया फोन, जन समस्याओं का ऑन द स्पॉट कर रहे निराकरण
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : सीएम नीतीश कुमार सोमवार को जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में बिहार के अलग-अलग जिलों से आए फरियादियों ने अपनी शिकायत की। सीएम नीतीश कुमार गृह विभाग और भू राजस्व विभाग से जुड़ी शिकायतों को सुनने के बाद उसके संबंधित अधिकारियों को उसके निराकरण का निर्देश दिया। जनता दरबार में बेतिया से आई एक महिला की शिकायत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चौंक गए। उन्होंने तुरंत डीजीपी को फोन मिलाया और इस मामले में एक्शन लेने का निर्देश दिया।

नालंदा से आए एक बुजुर्ग ने कहा कि दाखिल-खारिज के लिए दो बार आवेदन दे चुका हूं, लेकिन बार-बार उसे कैंसिल कर दिया जाता है। शिकायत सुनने के बाद सीएम ने तुरंत कहा का जरा राजस्व वाले को फोन लगाओ तो... फोन पर सीएम नीतीश ने राजस्व विभाग के अधिकारी को इस मामले में तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
बेतिया से आई एक महिला ने मुख्यमंत्री के सामने यह कहा कि उनकी बेटी की शादी के 26 दिन बाद ससुराल वालों ने जहर देकर हत्या कर दी। महिला ने बताया कि मार्च 2021 में उनकी बेटी की शादी हुई थी। महिला ने आरोप लगाया कि शादी के महज 26 दिनों बाद ही ससुराल वालों ने मेरी बेटी की हत्या कर दी। महिला ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि लेकिन आज तक पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। महिला ने सीएम से न्याय की गुहार लगाई। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस को दूसरे पक्ष ने मैनेज कर लिया है। महिला की शिकायत सुनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तुरंत डीजीपी को फोन लगाया और कहा कि तुरंत एक्शन लीजिए।


Next Story