बिहार
देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर CM नीतीश एवं राज्यपाल फागू चौहान ने अर्पित की श्रद्धांजलि
Shantanu Roy
4 Dec 2022 10:39 AM GMT

x
बड़ी खबर
पटना। भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की 138वीं जयंती के अवसर पर राजेन्द्र चौक स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल फागू चौहान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। माल्यार्पण के पश्चात् राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने स्वदेशी कंबल आश्रम की चरखा कात रही महिलाओं के बीच साड़ी वितरण कर उन्हें प्रोत्साहित भी किया। राजेन्द्र चौक से राज्यपाल फागू चौहान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजेन्द्र घाट समाधि स्थल पहुंचकर देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की समाधि पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने यहां विजिटर बुक पर लिखकर देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
Next Story