
x
siwan सीवान : सीवान जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी बाजार मोहल्ला रविवार देर शाम हिंसक झड़प का गवाह बना। आपसी विवाद के दौरान दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया।
घटना में तेजाब फेंकने और तलवार से हमला करने की बात सामने आई है, जिसमें दोनों पक्षों से कुल चार लोग घायल हो गए हैं। इनमें दो की हालत चिंताजनक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, पुरानी बाजार निवासी लालबाबू सोनी और रामबाबू सोनी के बीच किसी पुराने विवाद को लेकर बहस शुरू हुई थी। बहस ने उग्र रूप ले लिया और बात तू-तू, मैं-मैं से होते हुए मारपीट में बदल गई। इसी दौरान एक पक्ष की ओर से तेजाब फेंका गया, जिससे दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए।
साथ ही, दूसरे पक्ष द्वारा तलवार से किए गए हमले में भी दो लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष से लालबाबू सोनी एवं आदर्श सोनी तथा दूसरे पक्ष से रामबाबू सोनी और उनकी पत्नी शामिल हैं। सभी को तत्काल महाराजगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर रूप से झुलसे दो घायलों को सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
Tagsसीवानझड़पतेजाबतलवारSiwanclashacidswordजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





