बिहार

भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप जख्मी

Rani Sahu
30 Sept 2022 12:54 PM IST
भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप जख्मी
x
बाइक सवार एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप जख्मी हो गया है
बेगूसराय में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 28 पर तेज रफ्तार बाइकसवार घोड़ा से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बाइक सवार के गिरते ही उसके पीछे से आ रही ट्रक ने उसे कुचल दिया। जिससे बाइक सवार एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप जख्मी हो गया है। घटना शुक्रवार की सुबह बछवारा थाना क्षेत्र के रानी गांव के समीप एनएच 28 पर की है।
मृतक युवक की पहचान बछवाड़ा थाना क्षेत्र के दादुपुर के रहने वाले गनौरी साह के 22 वर्षीय पुत्र साजन कुमार के रूप में हुई। वहीं जख्मी युवक की पहचान सिया राम साह के पुत्र रोहित कुमार के रूप में हुई है। घटना के सम्बंध में बताया जा रहा है कि दादुपुर पंचायत के वार्ड 5 निवासी गनौरी साह के 22 वर्षीय पुत्र साजन कुमार और सिया राम साह के पुत्र रोहित कुमार अपने एक साथी के साथ गोधना गांव मरीज से मिलने जा रहा था। तभी एनएच पर रानी गांव के पास एक घोड़ा से बाइक टकरा गया।
इसके बाद दलसिंहसराय से तेघड़ा की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। इस दुर्घटना में सूरज कुमार की मौत हो गई है। घटना की सूचना पर घटनास्थल पर काफी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए हैं। बताया जा रहा है कि मृतक पांच भाई बहनों में तीसरे नंबर पर था। वहीं घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। बछवाड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी हुई है। वहीं घायल युवक को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
Next Story