
x
बक्सर जिले के बड़का राजपुर में मॉर्टिन जलाने के बाद सेनेटाइजर से खेलते वक्त एक बच्चा आग की चपेट में आने से बुरी तरह से घयाल हो गया। परिजनों द्वारा उसे आनन फानन में पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उसके बाद बक्सर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां बच्चे का ईलाज जारी है। बच्चे का पेट और पीठ दोनो बुरी तरह से जला हुआ है। जिसके कारण बच्चा काफी बेचैनी में छटपटा रहा था।
जानकारी के अनुसार घटना बुधवार की रात 10 बजे की है। सिमरी थाना क्षेत्र के बड़का राजपुर निवासी राजकुमार राम का 10 वर्षीय बेटा कृष्ण कुमार राम रूम में मॉर्टिन (मच्छर मारने वाला) जलाने के बाद पेट और पीठ में सेनेटाइजर लगा लिया।उसके बाद मॉर्टिन के पास जैसे ही सेनेटाइजर स्प्रे कीया वैसे ही मॉर्टिन आग में तब्दील हो गया और उसके पेट और पीठ को पकड़ लिया।
बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुन परिजन रूम में पहुंचे तो उसके शरीर को आग को बुझा तुरन्त हॉस्पिटल की तरफ दौड़े सिमरी PHC से बच्चें की हालत गम्भीर देखते हुए रेफर कर दिया गया।जिसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे जहां बॉर्न वार्ड में बच्चे का इलाज जारी है। बच्चा होने के कारण उसे पता नही था कि सेनिटाइजर में आग भी लग सकती है।
बच्चे के चाचा कपिल मुनि द्वारा बताया गया कि हमलोग आंगन में खाना खा रहे थे।बच्चे लोग कमरे में खेल रहे थे।तभी अचानक सभी की चिल्लाने की आवाज आई तो दौड़े अंदर गये तो देख कर दंग रह गए।बताया कि मॉर्टिन जलाने के बाद मच्छर भगाने के लिए सेनेटाइजर से खेल रहे थे इसी में सब हो गया।
Next Story