
x
बड़ी खबर
औरंगाबाद। औरंगाबाद में शुक्रवार की शाम वर्षा होने के क्रम में छत पर खेलने के दौरान एक 5 वर्षीय बच्चा छत से गिर कर घायल हो गया। छत से गिरने पर दाढ़ी टूट गया और सिर सहित शरीर के विभिन्न हिस्सों पर बच्चे को काफी चोटें आई हैं, जबकि लहूलुहान अवस्था में बच्चे को परिजनों ने उच्च उपचार के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद में भर्ती कराया।
दरअसल घटना देव प्रखंड के भवानीपुर पंचायत के बेला गांव का है। बच्चे की पहचान सुधीर कुमार पिता प्रसिद्ध कुमार उम्र 5 वर्ष के रूप में की गई है। बच्चे के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की शाम झिमझिम बारिश हो रही थी उसी दौरान घर के सभी बच्चे छत पर झिमझिम बारिश में सुहावना मौसम के साथ खेल रहे थे लेकिन छत से अचानक गिरने के दौरान सरिया (रड) के संपर्क में आने से नीचे गिरने के दौरान बुरी तरीके से घायल हो गया।
जिसमें रड से कई जगह चोट हुई और जमीन पर गिरने से बच्चे का दाढ़ी टूट गया और बच्चा बेहोश हो गया। छत से गिरने के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजन इलाज हेतु सदर अस्पताल औरंगाबाद में भर्ती कराया। जहां बच्चे का इलाज चल रहा है। बता दें कि छत से गिरने के बाद खून से लथपथ रहने के कारण और दाढ़ी टूटने से बच्चा सदमा में है।
Next Story