बिहार
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का सीवान दौरा, डीएम और एसपी ने लिया तैयारियों का जायजा
jantaserishta.com
25 Nov 2026 9:38 AM IST

x
सिवान: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बुधवार को सीवान के दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। दरौंदा प्रखंड के चिंतामनपुर स्थित विवि गिरी यूनिवर्सिटी सह ममता मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में मुख्यमंत्री का प्रस्तावित कार्यक्रम आयोजित होगा। इसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा से लेकर यातायात और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
अपने इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ममता मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पहुंचेंगे, जहां वे मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री व्हाइट कोट सेरेमनी में शामिल होंगे और एमबीबीएस बैच-2026 का उद्घाटन भी करेंगे। मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम को लेकर कॉलेज प्रबंधन के साथ-साथ जिला प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सीवान के जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा और पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने जिले के सभी वरिष्ठ एवं संबंधित अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने परिसर के अलग-अलग हिस्सों का बारीकी से जायजा लिया और मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी ली। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, वाहनों के आवागमन, पार्किंग की व्यवस्था, आम लोगों की आवाजाही और अन्य बुनियादी सुविधाओं का निरीक्षण किया। साथ ही मौके पर मौजूद अधिकारियों और संबंधित कर्मियों से तैयारियों के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। कार्यक्रम स्थल पर आने-जाने वाले रास्तों, वाहनों की पार्किंग और अतिथियों के बैठने की व्यवस्था को भी व्यवस्थित करने पर जोर दिया जा रहा है।
जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा और पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री के आगमन और कार्यक्रम के दौरान सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त रहनी चाहिए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
वहीं, ममता मेडिकल कॉलेज में आयोजित होने वाली व्हाइट कोट सेरेमनी और एमबीबीएस बैच-2026 के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर छात्र-छात्राओं में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





