बिहार

गण्डक नदी के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज वाल्मीकिनगर का दौरा किया

Teja
7 Oct 2022 1:39 PM GMT
गण्डक नदी के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज वाल्मीकिनगर का दौरा किया
x
गण्डक नदी के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज वाल्मीकिनगर का दौरा किया और इस दौरान उन्होंने गण्डक बराज का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोपहर बाद 3 बजे वाल्मीकिनगर हवाई अड्डा पर पहुंचे और फिर वहां से गण्डक बराज का निरीक्षण करने पहुंचे। बता दें कि गण्डक बराज द्वारा आज सुबह 4 लाख 45 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, जिसके बाद निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं।
इसी के मद्देनजर अचानक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जलसंसाधन विभाग के मंत्री संजय झा के साथ इंडो नेपाल सीमा पर स्थित गण्डक बराज का निरीक्षण किया और बढ़ते जलस्तर के बाबत अधिकारियों से चर्चा किया साथ ही कई दिशा निर्देश भी दिए।
बता दें कि निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि अचानक दो दिनों से गण्डक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा था। लिहाजा उसका जायजा लेने वे वाल्मीकिनगर पहुंचे और अधिकारियों से विचार विमर्श किया। उन्होंने बताया कि अब जलस्तर धीरे धीरे कम हो रहा है, लेकिन यदि फिर बढ़ता है तो अधिकारी क्या कुछ करेंगे इस बाबत दिशा निर्देश भी दिया गया है।
Next Story