बिहार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की तांगे की सवारी, लोग बोले – 'इनको भी पेट्रोल महंगा लगने लगा है'

Kunti Dhruw
13 April 2022 9:55 AM GMT
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की तांगे की सवारी, लोग बोले – इनको भी पेट्रोल महंगा लगने लगा है
x
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। अपने इस अभियान के दौरान नीतीश कुमार अलग ही रूप में नजर आए, जिसको देखने के लिए लोग भी कट्ठा हुए थे। दरअसल, नीतीश कुमार ने तांगे पर बैठकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। तांगे पर बैठे नीतीश कुमार के वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स चुटकी लेते हुए कमेंट कर रहे हैं।

उत्कर्ष सिंह नाम के एक टि्वटर हैंडल से शेयर किए गए वीडियो पर लोग कई तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। रितेश झा नाम के ट्विटर हैंडल से कमेंट आया – काश कोई गरीब आदमी के लिए भी ऐसे ही तांगा सजवा कर सवारी करवाते मुख्यमंत्री जी। शुभम नाम के एक यूजर ने लिखते हैं कि पेट्रोल इतना महंगा हो गया है कि एक मुख्यमंत्री को तांगे से चलना पड़ता है।टि्वटर हैंडल से कमेंट आया, ' काश, इस देश में हर टमटम वालों की टमटम इतनी ढंग से सजी और सुयोजित होती।' साजिया खान ने लिखा कि इससे की पेट्रोल की बचत होगी। रंजीत रॉय नाम के ट्विटर यूजर कमेंट करते हैं कि यही सब तो बच गया है देखने के लिए..
बिहार के विकास से इन्हें कोई लेना-देना नहीं है। हॉस्पिटल में बेड और एंबुलेंस नहीं मिलता है लेकिन अब राजनीति के अंत समय में अपना शौक पूरा कर रहे हैं।रविंद्र कुमार ने कमेंट किया कि लगता है चाचा रिटायरमेंट के मूड में हैं। बहुत दिन से अपना इलाका घूम रहे हैं और सबको कह भी रहे हैं कि प्रेम से रहिएगा। अजीत सिंह ने लिखा – टमटम तो ऐसे सजाया गया है जैसे शादी में जा रहे हैं। राजवीर नाम के ट्विटर यूजर कमेंट करते हैं कि पेट्रोल और डीजल का दाम बढ़ाकर खुद घोड़े से सवारी कर रहे हैं। शर्म आनी चाहिए।
अनुभव शर्मा नाम के टि्वटर हैंडल से लिखा गया कि मुख्यमंत्री टांगे से इसलिए घूम रहे हैं ताकि लोगों को संदेश दे सके कि पेट्रोल और डीजल महंगा हो गया है। जब हम तांगे से चल सकते हैं तो तुम लोग भी तांगे से ही चलो। अनीता नाम की एक यूजर लिखती हैं, ' गजब के मुख्यमंत्री हैं, बिहार में शिक्षा और रोजगार नहीं है लेकिन इनको तो बस तांगे की सवारी करनी है।


Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta