बिहार
मख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा- विपक्ष एकजुट होगा तो देश में जरूर बनेगी अच्छी स्थिति
Shantanu Roy
9 Sep 2022 10:00 AM GMT

x
बड़ी खबर
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के शीर्ष नेता नीतीश कुमार ने कहा कि विपक्ष के सभी लोग महसूस कर रहे है कि केंद्र की मौजूदा सरकार में विकास का काम होने की बजाय केवल सभी चीजों पर कब्जा किया जा रहा है लेकिन विपक्ष एकजुट होगा तो देश में अच्छी स्थिति जरूर बनेगी। नीतीश कुमार ने गुरुवार को गया से पटना लौटने के बाद हवाईअड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत के दौरान अपने तीन दिवसीय दिल्ली प्रवास की जानकारी साझा करते हुए कहा, ''दिल्ली में जिन लोगों से मुझे मिलना था, उन सभी लोगों से मुलाकात हुई है। राहुल गांधी से भी बहुत अच्छी बातचीत हुई है। सोनिया गांधी अभी देश से बाहर हैं।
वे जब दिल्ली आ जाएंगी तो हम उनसे मिलने जाएंगे। कांग्रेस के अलावा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और भाारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा-माले) समेत अन्य पाटिर्यों के नेताओं से बात हुई है।'' मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से अलग होने का उन्होंने जब निर्णय लिया तो अनेक दलों के नेताओं ने फोन किया था। सभी लोगों से अच्छी बातचीत हुई है। सब लोगों को लग रहा है कि देश के विकास के लिए कोई काम नहीं हो रहा है। सिर्फ सभी चीजों पर कब्जा किया जा रहा है। विभिन्न राज्यों में सभी लोग अगर एकजुट होंगे तो बहुत अच्छी स्थिति उत्पन्न होगी। बिहार में जदयू जब भाजपा से अलग हुई तो सात पाटिर्यां एक साथ हो गई और अब यहां विपक्ष में भाजपा अकेली पार्टी है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से फोन पर बात हुई है। आगे जब बातचीत होगी तो वह उनसे मिलने जाएंगे।
Next Story