बिहार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 'समाधान यात्रा' के लिए आज रवाना हो गए

Teja
4 Jan 2023 4:03 PM GMT
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा के लिए आज रवाना हो गए
x

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 'समाधान यात्रा' के लिए आज रवाना हो गए कुमार मंगलवार को समाधान यात्रा के लिए पश्चिम चंपारण जिला रवाना हुये। एक, अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, विधान पार्षद ललन सर्राफ ने मुख्यमंत्री को समाधान यात्रा के लिये पुष्प-गुच्छ भेंटकर शुभकामनायें दी। पटना हवाईअड्डे के स्टेट हैंगर के पास बड़ी संख्या में नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को फूलों का गुलदस्ता देकर शुभकामनायें दी। इस अवसर पर परिवहन मंत्री शीला कुमारी, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा सहित कई विधायक, विधान पार्षद एवं बड़ी संख्या में जदयू के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।




जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।

Next Story