![मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी छठ व्रतियों को दी शुभकामनाएं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी छठ व्रतियों को दी शुभकामनाएं](https://jantaserishta.com/h-upload/2021/11/10/1395577-t.webp)
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा- प्रशासन की तरफ़ से काफी तैयारी की गई थी, जो अब सफल हुई है। पिछले वर्ष कोरोना के कारण इतने उल्लास से छठ नहीं मनाया गया था। इस बार कोरोना में कमी आई है। मैं सभी छठ व्रतियों को शुभकामनाएं देता हूं.
लोक आस्था के चार दिवसीय अनुष्ठान छठ पूजा का आज तीसरा दिन है। आज के दिन अस्त होते हुए सूर्य की पूजा की जाती है। मुख्यमंत्री आवास में लोकआस्था के महापर्व छठ का आयोजन किया गया है। इस बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भतीजी और उनके परिवार के लोग छठ कर रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार ने भी परिवार के लोगों के साथ डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया।
1 अणे मार्ग में अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया तथा राज्यवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। https://t.co/Rvy0U4lJMe pic.twitter.com/u7IMpH9lz9
— Nitish Kumar (@NitishKumar) November 10, 2021
प्रशासन की तरफ़ से काफी तैयारी की गई थी, जो अब सफल हुई है। पिछले वर्ष कोरोना के कारण इतने उल्लास से छठ नहीं मनाया गया था। इस बार कोरोना में कमी आई है। मैं सभी छठ व्रतियों को शुभकामनाएं देता हूं: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पटना pic.twitter.com/VCyUTDKbkT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 10, 2021