बिहार

सरायरंजन नगर पंचायत की मुख्य पार्षद ने स्कूलों का किया निरीक्षण, बच्चों के साथ किया मध्याह्न भोजन

Admin4
17 Sep 2023 8:14 AM GMT
सरायरंजन नगर पंचायत की मुख्य पार्षद ने स्कूलों का किया निरीक्षण, बच्चों के साथ किया मध्याह्न भोजन
x
समस्तीपुर/सरायरंजन। सरायरंजन नगर पंचायत की मुख्य पार्षद पूजा कुमारी ने शुक्रवार और शनिवार को नगर पंचायत के आधा दर्जन स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नरघोघी, खैरबन, शहजादापुर आदि स्कूल क्लास रुम में जाकर बच्चों से पूछताछ भी की और उन्हें पढ़ाया भी। इस दौरान स्कूल के किचन में बन रहे मध्यान्ह भोजन को गुणवत्ता पूर्ण बनाने, स्कूलों के शौचालय, क्लास रूम आदि की साफ -सफाई रखने आदि का भी निर्देश दिया। इसके बाद लंच के समय बच्चों के साथ ही उन्होंने मध्याह्न भोजन भी किया।
Next Story