
x
बड़ी खबर
किशनगंज। लोक अस्था का महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान नहाय-खाय, कद्दु-भात के साथ आज से शुरू हो गया है। छठ को लेकर घर-घर उत्सव जैसा माहौल है। पूजा में उपयोग होने वाले गेहूं, सूप, दउरा नारियल व अन्य पूजा सामग्री की खरीदारी शुरू हो गयी है। व्रत को लेकर पूरी पवित्रता बरती जा रही है। बाजार में रौनक आ गई है। जगह-जगह पूजा सामग्री की बिक्री शुरू हो गई है। पूजा में उपयोगी सामग्री और कपड़ों की खरीददारी के लिए बाजार में लोगों की भीड़ लग रही है। शहर से लेकर गांव तक छठी मैया के गीत बजने लगे हैं, लेकिन पूरा माहौल छठमय हो गया है। इधर छठव्रती प्रसाद बनाने के लिए गेहूं को धोकर सूखाने में जुट गई है। शारदा सिन्हा के कांच ही बांस के बहंगिया बहंगी लचकत जाए गीत आज भी लोगों का पसंदीदा बना हुआ है। वहीं कई भोजपुरी कलाकारों के द्वारा छठ के गीत गाये जा रहे हैं।
Next Story