बिहार

शुक्रवार को नहाय खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत

Gulabi Jagat
28 Oct 2022 6:41 AM GMT
शुक्रवार को नहाय खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत
x
देहरादून। बिहार का लोकप्रिय पर्व छठ अब देश-विदेश में भी मनाया जाने लगा है। इसकी मान्यता इतनी है कि देवभूमि में रहने वाले पूर्वांचलियों से प्रभावित होकर यहां की महिलाएं भी इसमें बढ़चढ़कर भाग ले रही हैं। शुक्रवार को नहाय खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत हो गई है। चार दिवसीय महापर्व के लिए नदी के घाटों पर साफ-सफाई हो चुकी है। साथ ही छठ मैया की स्थापना कर दी गई है। सुबह स्नान के बाद कद्दू और चने की दाल से बनी सब्जी के साथ चावल का भोग ग्रहण करने के बाद छठ पर्व का व्रत शुरू हो गया है।
लगभग 36 घंटे के निर्जला व्रत के बाद शनिवार शाम को 'खरना' का आयोजन होगा। खरने में गुड़ और दूध से बनी खीर खाई जाती है। खीर को प्रसाद के रूप में बांटा जाता है। प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रती लोग रविवार शाम डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे और सोमवार सुबह उगते सूरज को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके बाद छठ पूजा संपन्न होगी और व्रती लोग अपना व्रत खोलेंगे। कोरोना के बाद यह पहली बार है कि धूमधाम से छठ पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इस बार छठ पूजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।
Next Story