बिहार

Chhapra: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, व्यक्ति की मौत

Tara Tandi
21 Sept 2024 2:45 PM IST
Chhapra: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, व्यक्ति की मौत
x
Chhapra छपरा : बिहार में सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि भेल्दी थाना क्षेत्र के रायपुरा गांव निवासी मणिकांत सिंह (31) मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 722 पर आलोनी गांव के समीप ट्रक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इस घटना में मणिकांत सिंह घायल हो गया। घायल को इलाज के लिये सदर अस्पताल छपरा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ट्रक जब्त कर थाना ले आयी है, जिसके रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
Next Story