हाईकोर्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से ठगी, ऐसे लगाया चूना

पटना: बिहार की राजधानी पटना में शातिरों ने हाईकोर्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर युवती को चूना लगा दिया. जालसाजों ने पटना हाईकोर्ट में पीए की बहाली की फर्जी वैकेंसी निकाली और एक छात्रा को बकायदा नियुक्ति पत्र भेज दिया. इसका खुलासा तब हुआ, जब मुंगेर से युवती अपना नियुक्ति पत्र लेकर पटना हाईकोर्ट में ज्वॉइनिंग के लिए पहुंची. बता दें कि छात्रा का नाम दीक्षा कुमारी है. शातिरों ने छात्रा की नियुक्ति की जानकारी स्पीड पोस्ट से पटना हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को भी भेज दी. स्पीड पोस्ट मिलने के बाद चर्चा शुरू हो गई कि आखिर कोई वैकेंसी नहीं निकली तो फिर नियुक्ति पत्र कहां से आ गया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





