बिहार

भूसा व्यापारी अजय पटेल को गोली मारकर हत्या, 4 गिरफ्तार

Admin4
24 Sep 2023 8:36 AM GMT
भूसा व्यापारी अजय पटेल को गोली मारकर हत्या, 4 गिरफ्तार
x
नालंदा। नालंदा जिले के छबीलापुर थाना क्षेत्र के खरजम्मा गांव निवासी भूसा व्यवसाय अजय पटेल को गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान नालंदा के साथ-साथ गया जिले में छापेमारी कर कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने दो देसी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस, चार मोबाइल बरामद किया है।
इस दौरान डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि खरजम्मा निवासी अजय पटेल को 22 सितंबर के रात्रि में गोली मारकर हत्या कर दिया गया था। जिसके बाद उसके पत्नी विभा देवी द्वारा अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। जहां पुलिस ने अनुसंधान करते हुए चारों अज्ञात हत्या आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Next Story