बिहार

शिक्षकों के वेतन में अधिक हिस्‍सा दे केंद्र : बिहार सरकार

Admin2
7 May 2022 4:14 AM GMT
शिक्षकों के वेतन में अधिक हिस्‍सा दे केंद्र : बिहार सरकार
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : बिहार की सरकार चाहती है कि शिक्षा क्षेत्र में खर्च होने वाली राशि में केंद्र अपना हिस्‍सा बढ़ाए। शिक्षकों के वेतन पर खर्च होने वाली राशि में राज्‍य का बोझ कम हो। इसके पीछे बिहार की कमजोर आर्थिक हालत का हवाला दिया जा रहा है। गत गुरुवार की शाम बिहार के दौरे पर आए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से शुक्रवार को संसदीय कार्य एवं शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने मुलाकात की, तो ये मसले उठाए गए।

बिहार के शिक्षा मंत्री ने राज्य में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना से लेकर समग्र शिक्षा अभियान के शिक्षकों के वेतन में केंद्रीय हिस्सेदारी बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण मसलों को धर्मेन्द्र प्रधान के समक्ष रखा। इस भेंट के बाद विजय चौधरी ने बताया कि समग्र शिक्षा अभियान के शिक्षकों के वेतन में केंद्रीय हिस्सेदारी बढ़ाने का अनुरोध किया है। राशि देरी से मिलने पर भी सवाल उठाया और कहा कि जो मिलना है वह समय पर दीजिए।

Next Story