
x
बड़ी खबर
भागलपुर। गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर भागलपुर में बुधवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के निर्देशानुसार आंतरिक प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। जिला प्रशिक्षण समन्वयक और विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज कुमार कौशिक उप प्रधानाचार्य अशोक कुमार मिश्र, विद्यालय के प्रशिक्षण समन्वयक अजय कुमार, राजीव लोचन झा एवं सुबोध कुमार चौधरी ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला प्रशिक्षण समन्वयक नीरज कुमार कौशिक ने कहा कि आचार्यों के नित नए नूतन शिक्षण तकनीक का प्रयोग करने के लिए तथा उत्कृष्ट शिक्षण कौशल के विकास के लिए निरंतर रूप से सीबीएसई के द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।
छात्रों के अधिगम कौशल को और सरल, सहज एवं मनोरंजक बनाने के लिए प्रशिक्षण आवश्यक है। उत्कृष्ट शिक्षण एवं अधिगम कौशल के माध्यम से छात्रों का सर्वांगीण विकास ही प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य है। प्रशिक्षण वर्ग में सुबोध कुमार चौधरी के द्वारा मल्टीपल इंटेलिजेंसी और राजीव लोचन झा के द्वारा गणितीय शिक्षण विधि पर अध्यापन किया गया। अध्यापन के क्रम में शिक्षकों के अध्यापन कौशल एवं शिक्षण के नई तकनीक का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त शिक्षण और अधिगम क्रिया को सरल एवं सहज बनाने के नए-नए तकनीक बताए गए। प्रशिक्षण वर्ग में विद्यालय के लगभग 40 आचार्य बंधु भगिनी एवं मीडिया प्रभारी दीपक कुमार झा उपस्थित थे।
Next Story