बिहार

ओवरब्रिज की रेलिंग से टकराई बारात से लौट रही कार, 2 लोगों की मौत, 4 घायल

Rani Sahu
13 Feb 2023 1:48 PM IST
ओवरब्रिज की रेलिंग से टकराई बारात से लौट रही कार, 2 लोगों की मौत, 4 घायल
x
ARARIA: इस वक्त बड़ी खबर बिहार के अररिया से आ रही है जहां एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी जबकि चार लोग घायल हैं. बताया जा रहा है RS ओपी क्षेत्र में निर्माणाधीन ओवरब्रिज की रेलिंग से एक कार टकरा गयी. जिससे कार में सवार दो लोगों की मौत हो गयी. और चार लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए हायर सेंटर पूर्णिया रेफर कर दिया गया है. यह हादसा बारात से लौटने के क्रम हुआ.
मिली जानकारी के अनुसार अररिया के रानीगंज प्रखंड के परमानंदपुर से बारात पूर्णिया गई थी. पूर्णिया से बारात लौटने के क्रम में गाड़ी अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के रेलिंग से टकरा गई. सोमवार सुबह लगभग 8:00 बजे की ये घटना बताई जा रही है. इस हादसे में कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए. वहीं कार में सवार दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई. घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची.
सोर्स - FIRST BIHAR

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Next Story