बिहार

पुल से नीचे गिरी कार, 5 युवकों की मौत

Admin2
15 May 2022 4:37 AM GMT
पुल से नीचे गिरी कार, 5 युवकों की मौत
x
मरने वाले सभी झारखंड के

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : बिहार में भीषण सड़क हादसे की खबर है। यहां औरंगाबाद जिले के नवीनगर में रविवार को तड़के करीब 4 बजे भोर में कार सवार 5 नौजवानों की मौत दुर्घटना में हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए बनारस भेजा गया है। हुंडई, एसेंट कार, एमएच 02 बीपी 3655 में कुल 7 लोग सवार थे। छतरपुर के दैनिक जागरण संवाददाता अश्विनी कुमार ने बताया कि बिहार के नवीनगर में पलामू के छतरपुर इलाके के 5 बरातियों की मौत सड़क हादसे में हो गई है। हादसे के पीछे की वजह कार के अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर जाना बताया जा रहा है। सभी मृतकों का शव बरामद कर पुलिस पोस्‍टमार्टम के लिए औरंगाबाद लेकर पहुंची है।

मरने वाले सभी नौजवान हैं। जिनकी उम्र 19-20 साल बताई गई है। बारात छतरपुर (पलामू) के सोनवांटांड गांव से औरंगाबाद, नवीनगर के बांदिल गांव गई थी। बारात से लौटने के क्रम में यह हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक कार का के नहर में गिरने से सभी युवकों की मौत हो गई। घटनास्थल बिहार के औरंगाबाद जिले के नवीनगर में है। कार में सात युवक सवार थे। जिनमें पांच की मौके पर ही मौत हो गई है। दो युवक घायल हैं। इनमें एक की हालत गंभीर है, जिसे प्राथमिक इलाज के बाद बनारस रेफर कर दिया गया है।


Next Story